उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार का पैदल दौरा कर दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से सड़क उखड़ी हुई है, जिसके चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। सड़क से उड़ने वाली मिट्टी के कारण दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है।
सुमीत मगोत्रा ने संबंधित विभाग से सड़क की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग करते हुए 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चौक पर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
कांग्रेस ने प्रशासन से बाजार की सड़क को जल्द दुरुस्त कर दुकानदारों को राहत देने की मांग की है।





