चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मनशाद अहमद बहराइच

चुनाव आयोग के विरोध में समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन, कफन भेंट कर जताया विरोध

जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं समेत कई मांगें उठाईं

बहराइच। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के विरोध में अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से कफन भेंट किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन के बाद लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। कफन भेंट करने के प्रयास को लेकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हुई और पदाधिकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया।
बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग
ज्ञापन में जिले में बाढ़ और आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई। धान, केला समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग भी उठाई गई।

Related Posts

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

संदीप मौर्य✍️ कटनी/बिचुआ-तेवरी। बाल दिवस के अवसर पर ज्ञान मंगलम पब्लिक स्कूल, बिचुआ-तेवरी में स्कूली बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञान…

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

संदीप मौर्य ✍️ कटनी/स्लीमनाबाद। पालीवाल मार्बल माइंस में क्रेन ऑपरेटर इनोद कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला