नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का प्रथम दिन

कोटा, 29 सितंबर। शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर निनाद’ का कल सोमवार दिनांक 28 सितंबर को उद्घाटन के बाद तरणताल में रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हुआ।

प्रदेशभर से पहुंचे युवा तैराकों ने विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, गति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया गया।

उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद स्टेडियम के समीप स्थित तरणताल में प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुईं। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दल प्रभारियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पानी में उतरते ही खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

इस दौरान खिलाड़ियों की तैयारियों, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रतियोगिता से पहले रणनीति पर चर्चा के दृश्य भी देखने को मिले। खेल मैदान के साथ-साथ तरणताल परिसर में मौजूद खेलप्रेमियों ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

उद्घाटन समारोह में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं विधायक कल्पना देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभावान तैराक अपनी श्रेष्ठ प्रदर्शन क्षमता दिखाने के लिए मुकाबलों में जुटे हैं। आगामी दिनों में होने वाली स्पर्धाओं को लेकर भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Related Posts

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा बस्तर संभाग में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार…

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजाप्रभावित परिवारों से भेंट कर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा, राहत कोष से 10-10 हजार की घोषणा मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार