सुअरों के आतंक से किसान परेशान, फसलें बर्बाद

सुअरों के आतंक से किसान परेशान, फसलें हो रही बर्बाद

100 से अधिक सुअरों के झुंड ने खेतों में बनाया डेरा, किसानों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

देवास~
जिले के ग्राम मेण्डकीचक और बीराखेड़ी क्षेत्र के किसान पिछले करीब तीन वर्षों से सुअरों के आतंक से परेशान हैं। खेतों में झुंड के झुंड सुअरों के पहुंचने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पीड़ित किसानों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सुअरों को क्षेत्र से हटाने तथा किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने की मांग की। किसानों ने आवेदन में बताया कि मेण्डकीचक एवं बीराखेड़ी क्षेत्र स्थित उनकी कृषि भूमि में पिछले तीन वर्षों से बड़ी संख्या में सुअर पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में करीब 100 से अधिक सुअरों के खेतों में घूमने और फसलें बर्बाद करने की बात किसानों ने कही है। किसानों के अनुसार सुअरों के झुंड खेतों में ही डेरा जमा लेते हैं और फसल को खाकर तथा रौंदकर चौपट कर देते हैं। किसानों ने कलेक्टर से मांग की कि खेतों एवं आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे सुअरों को हटाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर रोक लग सके और उन्हें आर्थिक क्षति से बचाया जा सके। जनसुनवाई के दौरान रवि चौधरी, विनोद ठाकुर, अर्जुन चौधरी, रितेश चौधरी, सुनील चौधरी, हरि चौधरी सहित अन्य पीड़ित किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट