जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
नए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा

बस्तर संभाग में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते इंद्रावती नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से बने बाढ़ के हालात का प्रत्यक्ष जायजा लेने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं जगदलपुर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने इंद्रावती नदी पर बने नए पुल पर खड़े होकर जलभराव और उफनती नदी की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के आसपास डूबे इलाकों, जलमग्न भवनों और सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नक्शे और तकनीकी आंकड़ों के जरिए जलस्तर, बहाव तथा बाढ़ के फैलाव की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कई दशकों का रिकॉर्ड पार करते हुए जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया था, जिससे तटीय बस्तियों में पानी भर गया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावितों तक राहत सामग्री, बचाव कार्य और स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल पहुंचाई जाएं और जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का प्रथम दिन कोटा, 29 सितंबर। शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर निनाद’ का कल सोमवार…

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजाप्रभावित परिवारों से भेंट कर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा, राहत कोष से 10-10 हजार की घोषणा मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार