सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
प्रभावित परिवारों से भेंट कर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा, राहत कोष से 10-10 हजार की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट कर हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और प्रत्येक प्रभावित परिवार को शासन की सहायता के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित सुनील पिता दशरथी और कुशल पिता दशरथी सहित अन्य परिवारों से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत सामग्री समय पर हर परिवार तक पहुंचे, किसी को परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने इंद्रावती पुल पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता से पहुंचाने, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और राहत दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बाढ़ का पानी कम होने के बाद शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने को कहा। साथ ही मकान, फसल और पशुधन क्षति का संवेदनशीलता के साथ सर्वे कर सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थिति में शासन-प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय, सभापति खेमसिंह देवांगन, कमलचंद्र भंजदेव, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का प्रथम दिन कोटा, 29 सितंबर। शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर निनाद’ का कल सोमवार…

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा बस्तर संभाग में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार