मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

धमाके से दहला मलवाँ कस्बा , पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुआ दो मंजिला मकान सहित तीन मकान ढहे

चार की मौत एक गम्भीर रूप से घायल

डीएम एसपी घटनास्थल पर पहुंच कर किया मुआयना

फतेहपुर यूपी मलवाँ कस्बे में सोमवार को अचानक हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। सूरज गुप्ता के घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद देखते ही देखते दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग सहम उठे और इलाके में चीख पुकार मच गई । सूचना पर पीआरवी, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया । मलबे से अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति करीब 90 प्रतिशत से अधिक झुलसा है और वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं एक महिला और एक पुरुष को खतरे से बाहर बताया गया है।

ब्लास्ट के प्रभाव से आसपास के कुछ मकानों की बीम भी क्षतिग्रस्त हुई हैं, हालांकि वहां किसी अन्य जनहानि की सूचना नहीं है।

फॉरेंसिक और फायर टीम मौके पर जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने सिलेंडर फटते हुए देखने की बात कही है। ब्लास्ट का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए SDRF को भी बुलाया गया है और रात में बड़े लाइटों की मदद से मलबा हटाने का अभियान जारी रहेगा । एसपी फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। बिंदकी से नीलकमल की रिपोर्ट ।

Related Posts

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का प्रथम दिन कोटा, 29 सितंबर। शिक्षा नगरी कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर निनाद’ का कल सोमवार…

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती नदी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनए पुल पर खड़े होकर लिया बाढ़ के हालातों का जायजा बस्तर संभाग में 23 से 26 सितंबर तक हुई मूसलाधार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

नीर-निनाद तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

जगदलपुर में इंद्रावती की बाढ़ का सीएम साय ने लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सीएम साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

मलवां में सिलेंडर धमाका, 4 की मौत; तीन मकान ढहे

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार

किशोर सिंह की चोरी हुई चांदी पूरी बरामद, पुलिस प्रशासन का जताया आभार