सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव में जुटने का किया आह्वान

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाएं डबल इंजन सरकार की योजनाओं और संगठन का संदेश

विकसित राजस्थान के लिए विकसित गांव जरूरी, पंचायती राज चुनाव में जुटें कार्यकर्ता

कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश बना भ्रष्टाचार और कुशासन का अड्डा

भरतपुर/जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रदेश में 309 नगर निकायों में से 204 में भाजपा का बोर्ड बना है। भरतपुर के 32 निकायों में से 23 में भाजपा का बोर्ड बनना राज्य में संगठन की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर जिले के बयाना के बिड्यारी में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बनी ट्रिपल इंजन की सरकार संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों में इसी ऊर्जा, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लगने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति करती है। उनके कार्यकाल में प्रदेश भ्रष्टाचार और कुशासन का अड्डा बन गया था। 33 माह के कार्यकाल में हमने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पानी, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण जैसे सभी क्षेत्रों में हमने कांग्रेस से कई गुना अधिक कार्य किया है। हम मेहनत करते है, पर कांग्रेस के लोग केवल दोष मढ़ने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं से बड़ा संगठन और संगठन से ऊपर देश की भावना है। यही ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हम सभी कार्यकर्ताओं की पहचान है। उन्हांेने कहा कि राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायती राज व्यवस्था अहम कड़ी है। विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प विकसित गांवों के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए पंचायती राज चुनाव को राष्ट्र सेवा का संकल्प मानकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक जनसंपर्क करने तथा युवाओं, किसानों, गरीब और मातृशक्ति से संवाद स्थापित कर राज्य सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायती राज चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं और संगठन को ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद स्तर तक मजबूत करें।

Related Posts

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

संदीप मौर्य✍️ कटनी/बिचुआ-तेवरी। बाल दिवस के अवसर पर ज्ञान मंगलम पब्लिक स्कूल, बिचुआ-तेवरी में स्कूली बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञान…

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

संदीप मौर्य ✍️ कटनी/स्लीमनाबाद। पालीवाल मार्बल माइंस में क्रेन ऑपरेटर इनोद कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला