उधमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया डिटेन
राकेश गुप्ता उधमपुर:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, ऊधमपुर ने सोमवार को सलाथिया चौक से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पुतला जलाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने पुतला जलाने की अनुमति नहीं दी।
पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस समितियों को जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने का आह्वान किया गया था।






