कोटा में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर-निनाद’ शुरू

कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर-निनाद’ का भव्य शुभारंभ

कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता ‘नीर-निनाद’ का सोमवार को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम, कोटा में भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। राजस्थान के 41 जिलों से करीब 450 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधायक श्रीमती कल्पना देवी सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कोटा श्री रामचरण मीणा ने विद्यालयी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग की ओर से सहयोग एवं सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सकतपुरा, कोटा के तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में हुआ, जबकि तैराकी की विभिन्न स्पर्धाएं स्टेडियम के पास स्थित तरणताल, कोटा में आयोजित की जा रही हैं।
प्रदेशभर से पहुंचे युवा तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा तैराकों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

Related Posts

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

संदीप मौर्य✍️ कटनी/बिचुआ-तेवरी। बाल दिवस के अवसर पर ज्ञान मंगलम पब्लिक स्कूल, बिचुआ-तेवरी में स्कूली बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञान…

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

संदीप मौर्य ✍️ कटनी/स्लीमनाबाद। पालीवाल मार्बल माइंस में क्रेन ऑपरेटर इनोद कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

पालीवाल मार्बल माइंस में मौत के बाद बवाल, थाने से हाईवे तक प्रदर्शन; FIR और मुआवजे पर अड़े परिजन

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला