जयपुर के रोजदा रोड खोरा बिसल मुख्य मार्ग पर खुले दारू के ठेके पर आज सैकड़ो महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस व महिलाओं के बीच में तीखी बहस हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने बहुत गलत व्यवहार किया बच्चों से भी अभद्रता की। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना पाती, ठेका पास में हो तो महिलाएं व बेटियां कैसे घर से बाहर निकले।पहले भी इस ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए कई बार प्रदर्शन किया जा चुका हैं। पिछली बार प्रदर्शन के दौरान सरपंच साहब की मौजूदगी में आबकारी विभाग ने इसे शिफ्ट करने के लिए समय मांगा था। लेकिन काफी समय तक कार्रवाई न होने के कारण आज महिलाओं ने पुनः प्रदर्शन किया। न्यूज़ इंडिया टीवी की टीम ने इस विषय पर महिलाओं से बात की






