आंगनबाड़ी सेवा मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
CDPO भरतपुर सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को मथुरा रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र त्योंगा में आंगनबाड़ी सेवा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा भरतपुर संभाग प्रभारी हंसीका गुर्जर एवं भरतपुर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गोयल अग्रवाल ने पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने उन्हें तुलसी का पौधा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो फ्रेम संदेश भेंट किया। कार्यक्रम में ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सिकरामा राम चोयल, CDPO भरतपुर सिटी मधु सक्सेना, सुपरवाइजर ममता जैन, हेडमास्टर भारती गुप्ता सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, गर्भवती एवं धात्री माताएं, बच्चे तथा ग्रामीण एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को केले, चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही प्रवेश उत्सव एवं अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
हंसीका गुर्जर ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं कविता गोयल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं पोषण अभियान (NNM) सहित आंगनबाड़ी केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।





