.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र।
डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर शहर विकास संघर्ष समिति के सदस्यों एवं समर्थकों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में पैदल यात्रा निकाली,यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां समिति के लोगों ने ज्ञापन पत्र एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा।समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा डबरा SDM के नाम अपनी मांगें रखी गईं। समिति ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी से जांच कराई जाए और जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों को निष्पक्ष रूप से देखा जाए।
समिति अध्यक्ष का कहना है कि सौरव गुर्जर के मामले में किसी भी एक पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए,ज्ञापन में समिति ने सौरव गुर्जर को न्याय दिलाने तथा उनकी रिहाई की मांग भी रखी है।
गौरतलब है कि एक मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सौरव गुर्जर को एक महिला कि शिकायत से जुड़े मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था,बाद में उन्हें हैदराबाद ले जाया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में लगाए गए आरोप फिलहाल जांच के अधीन हैं, डबरा विकास संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाया जाए और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।
डबरा से लोकेंद्र सिंह सोलंकी कि रिपोर्ट





