वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में3 दिवसीय नौका उत्सव हुआ सम्पन्न: फूलों से सजी नाव में विराजे भगवान रंगनाथ, गायन और वादन के जरिए भक्तों ने की आराधना

भगवान श्री रंगनाथ भगवान का 3 दिवसीय नौका उत्सव गुरुवार शाम को संपन्न हो गया। नौका उत्सव में भगवान श्री रंगनाथ प्रतिदिन शाम को नौका में माता गोदा ( लक्ष्मी) जी के साथ विराजमान हुए और नौका विहार कर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान भक्तों ने भजन गाकर और बांसुरी बजाकर भगवान की आराधना की।

स्वर्ण पालकी में विराजमान होकर निकली सवारी

भगवान रंगनाथ जी माता गोदा जी के साथ गुरुवार शाम को गर्भ गृह से स्वर्ण पालकी में विराजमान हुए। इसके बाद परम्परागत वाद्य यंत्र और वैदिक मंत्रों के मध्य भगवान की सवारी मंदिर में भ्रमण करते हुए पुष्करिणी सरोवर पर पहुंची। जहां भगवान को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सुसज्जित नौका में भगवान को विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान की आरती की गई।

पुष्करिणी सरोवर में किया बिहार

नौका में विराजमान होने के बाद भगवान को पुष्करिणी सरोवर में बिहार कराया गया। भगवान ने नौका विहार करते हुए पुष्करिणी सरोवर के 7 चक्कर लगाए। इस दौरान भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिला। भक्त भगवान की एक झलक पाने को आतुर थे। भगवान के नौका बिहार के दौरान बांसुरी वादक मनोज जी ने उनकी बांसुरी के जरिए भजन की तान छेड़कर आराधना की। इसके बाद भगवान को भक्तों ने भजन सुनाए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
3 दिवसीय नौका उत्सव हुआ सम्पन्न: फूलों से सजी नाव में विराजे भगवान रंगनाथ, गायन और वादन के जरिए भक्तों ने की आराधना

भगवान श्री रंगनाथ भगवान का 3 दिवसीय नौका उत्सव गुरुवार शाम को संपन्न हो गया। नौका उत्सव में भगवान श्री रंगनाथ प्रतिदिन शाम को नौका में माता गोदा ( लक्ष्मी) जी के साथ विराजमान हुए और नौका विहार कर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान भक्तों ने भजन गाकर और बांसुरी बजाकर भगवान की आराधना की।

स्वर्ण पालकी में विराजमान होकर निकली सवारी

भगवान रंगनाथ जी माता गोदा जी के साथ गुरुवार शाम को गर्भ गृह से स्वर्ण पालकी में विराजमान हुए। इसके बाद परम्परागत वाद्य यंत्र और वैदिक मंत्रों के मध्य भगवान की सवारी मंदिर में भ्रमण करते हुए पुष्करिणी सरोवर पर पहुंची। जहां भगवान को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सुसज्जित नौका में भगवान को विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान की आरती की गई।

पुष्करिणी सरोवर में किया बिहार

नौका में विराजमान होने के बाद भगवान को पुष्करिणी सरोवर में बिहार कराया गया। भगवान ने नौका विहार करते हुए पुष्करिणी सरोवर के 7 चक्कर लगाए। इस दौरान भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिला। भक्त भगवान की एक झलक पाने को आतुर थे। भगवान के नौका बिहार के दौरान बांसुरी वादक मनोज जी ने उनकी बांसुरी के जरिए भजन की तान छेड़कर आराधना की। इसके बाद भगवान को भक्तों ने भजन सुनाए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
वृंदावन संवाददाता आनंद पचौरी

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत