डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

कटनी (24 सितंबर)। जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) के अंतर्गत प्रस्तावित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिले में बेसलाइन सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि बेसलाइन सर्वे के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का तथ्यात्मक आकलन किया जाए। इससे स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप डीएमएफ मद से विकास कार्यों की बेहतर कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
सीईओ ने निर्धारित प्रपत्रों एवं मापदंडों का पालन करते हुए आंकड़ों का सटीक और प्रमाणिक संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को सर्वेक्षण की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्राप्त आंकड़ों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
सुश्री कौर ने बताया कि सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं को चिन्हित करने में महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। इससे डीएमएफ मद से संचालित विकास कार्यों को अधिक लक्षित, पारदर्शी और परिणाममूलक बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण की सतत निगरानी, आवश्यक समन्वय और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Posts

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

संदीप मौर्य✍️ कटनी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू