बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

संदीप मौर्य✍️

कटनी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पीरबाबा स्थित बनाए जा रहे कृत्रिम विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों और मार्गों पर सुरक्षा, यातायात तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार ग्रामीण अतुलेज सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने विसर्जन कुंड एवं घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम, कंट्रोल रूम और अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने के लिए भी कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित तहसीलदारों को ग्राम पंचायतों एवं नगर परिषदों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए।
तैराक और होमगार्ड रहेंगे तैनात
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित तैराक एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकतानुसार लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक भीड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
विसर्जन मार्गों पर रहेगी यातायात व्यवस्था
कलेक्टर एवं एसपी ने विसर्जन मार्गों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। संकरे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की व्यवस्था की जाएगी। नदी एवं तालाबों के किनारे सुरक्षित दूरी पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिले में गाटरघाट, माई नदी, मोहन घाट, मसुरहा घाट, चाका तालाब, पुरैनी कुंड, पीरबाबा, गुलवारा घाट, रपटा घाट, सुरखी टैंक, बाबा घाट और छपरवाह घाट सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन शुरू होने से लेकर प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित विभागों का अमला मौके पर मौजूद रहे और प्रतिमाओं का समयबद्ध एवं सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित किया जाए।

Related Posts

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

कटनी (24 सितंबर)। जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) के अंतर्गत प्रस्तावित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिले में बेसलाइन सर्वेक्षण कराया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू