संदीप मौर्य✍️
कटनी। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम कौड़िया निवासी आकाश उर्फ शुभम दुबे के रिहायशी मकान की गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आबकारी टीम ने आरोपी के कब्जे से सिग्नेचर व्हिस्की की 12 बोतल, मैकडावल व्हिस्की की 13 बोतल, ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की 12 बोतल, मैजिक मूवमेंट बोदका जामुन की 9 बोतल, गोवा व्हिस्की के 63 पाव, देशी मसाला शराब के 20 पाव और देशी प्लेन शराब के 30 पाव बरामद किए।
आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त की गई देशी एवं विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 54.84 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 60,342 रुपये बताई गई है।
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, सूर्यभान कोरी, प्रवीण रतन वरकड़े, परि. आबकारी उपनिरीक्षक सीमा कोल सहित आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक दल की भूमिका रही।





