कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी। कटनी के मार्बल को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गुदरी में आयोजित उद्यमी संवाद में कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी मार्बल की प्रभावी ब्रांडिंग करने और इसके लिए जीआई टैगिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कटनी के मार्बल की अपनी विशेषताएं हैं। इसे व्यापक पहचान दिलाने के लिए प्रशासन और मार्बल उद्यमियों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह को निर्देशित किया कि जिले के मार्बल उद्यमियों को एकजुट कर मार्बल एसोसिएशन का गठन और पंजीयन कराया जाए। इसके बाद एसोसिएशन के माध्यम से जीआई टैग के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाए।
उन्होंने आश्वस्त किया कि इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
उद्यमी संवाद में मार्बल उद्योग से जुड़े संचालकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव भी कलेक्टर के समक्ष रखे। उद्यमियों ने माइनिंग के डेडरेंट की दर कम करने, मार्बल माइंस के वेस्ट मटेरियल के लिए ईटीपी की व्यवस्था, जिले में बनने वाले नए भवनों में कटनी मार्बल के उपयोग को प्रोत्साहित करने और कटनी स्टोन की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इसके अलावा पावर फीडर के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कत तथा ई-खनिज पोर्टल के अपडेशन का मुद्दा भी उठाया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी और मार्बल उद्यमी मौजूद रहे। संवाद में महाकौशल रिफैक्ट्रीज, पाल मार्बल, श्री राम मार्बल, समदरिया मार्बल, ओजस्वी मार्बल, शारदा मार्बल और डाल्फिन मार्बल सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

Related Posts

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण की सनसनीखेज सूचना से हड़कंप मच गया। NH-44 के पास पवन यादव को कार सवार बदमाशों द्वारा जबरन ले जाने की बात सामने आई है।…

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जयपुर में आरक्षण लॉटरी सम्पन्न जयपुर, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण