संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री भर्तृहरि महताब कर रहे हैं, ने राजस्थान के अपने दो दिवसीय अध्ययन दौरे के दौरान मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में राजस्थान में आकांक्षी जिलों कार्यक्रम (Aspirational Districts Programme) और आकांक्षी ब्लॉक्स कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।






