CM भजनलाल का रामदेवरा दौरा, बाबा रामदेव के किए दर्शन

मुख्यमंत्री का रामदेवरा दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन

पावन समाधि पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने बस स्टैण्ड से मंदिर तक की पदयात्रा

जैसलमेर/जयपुर, 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैसलमेर के रामदेवरा पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा रामदेव मंदिर में पावन समाधि के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही डालीबाई की समाधि के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जम्मा-जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने निःशुल्क भोजनशाला में श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बस स्टैण्ड से पदयात्रा प्रारंभ की तथा मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामे पदयात्रा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी भक्तिभाव से उनके साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के रामदेवरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने रामदेवरा के मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पी तथा आमजन से बातचीत की।

Related Posts

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जयपुर में आरक्षण लॉटरी सम्पन्न जयपुर, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत…

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

इंस्पेक्टर की हत्या के कुछ घंटे बाद ही चिरूला आरटीओ चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, कथित वसूली पर उठे सवाल दतिया में पदस्थ आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या की घटना…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

देविका प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

देविका प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

“गहलोत का EC पर बड़ा हमला, निकाय चुनाव पर उठाए सवाल”

“गहलोत का EC पर बड़ा हमला, निकाय चुनाव पर उठाए सवाल”