रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल ,टीमें कर रही तलाश ।
घायल अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास ।

मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे ।जिसके क्रम मे आज रात्रि को प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा पुलिस टीम जो आईसीपी मोड़ से पचपोखरी जाने वाले मार्ग पर मौजूद थी जिन्हें मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रंजीतबोझा के जंगल में कुछ संदिग्ध/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं तथा उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से नेपाल राष्ट्र ले जाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान लेवा हमले की नियति से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा,जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

Related Posts

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 से विजयी पार्षद कल्पेश शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित भरतपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 56 से विजयी हुए पार्षद कल्पेश शर्मा के सम्मान में आज वार्डवासियों…

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

कानपुर के कुड़नी धाम में बुढ़वा मंगल पर आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सामने व्यवस्थाएं धड़ाम नजर आईं कानपुर यूपी के कुड़नी धाम में हजारों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित