वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 से विजयी पार्षद कल्पेश शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित

भरतपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 56 से विजयी हुए पार्षद कल्पेश शर्मा के सम्मान में आज वार्डवासियों द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वार्ड के महिला-पुरुष, बच्चे एवं विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने पार्षद कल्पेश शर्मा का माला पहनाकर एवं सम्मान कर विजय की बधाई दी। उपस्थित लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कल्पेश शर्मा की जीत वार्डवासियों की जीत है और उन्हें उम्मीद है कि वे वार्ड के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
स्वागत समारोह के दौरान वार्डवासियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवनिर्वाचित पार्षद को शुभकामनाएं दीं।
पार्षद कल्पेश शर्मा ने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे तथा वार्ड के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध