जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन हुआ संपन्न

राज किशोर अध्यक्ष और अरुण कुमार मिश्रा महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के विकासखंड स्तरीय निर्वाचन अधिवेशन के क्रम में मंगलवार को बीघापुर विकासखंड का निर्वाचन संपन्न हुआ। ब्लॉक संसाधन केंद्र बीघापुर में आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं निर्वाचन अधिवेशन में राज किशोर को अध्यक्ष और अरुण कुमार मिश्रा को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के अध्यक्ष श्याम सिंह और पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में प्रमोद कुमार सिंह, शिवानी कुमार, ओमप्रकाश और श्यामलाल को उपाध्यक्ष, ज्योत्सना शुक्ला को कोषाध्यक्ष, ब्रजकिशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अविनाश चंद्र और दीपक बाबू को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया। पंकज बिहारी वाजपेयी को लेखाकार तथा राजेंद्र वर्मा को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
निर्वाचन प्रक्रिया जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र, महामंत्री राम जन्म सिंह और संरक्षक राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने पदाधिकारियों पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन को और मजबूत एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में विकासखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Posts

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़। एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल ,टीमें…

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 से विजयी पार्षद कल्पेश शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित भरतपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 56 से विजयी हुए पार्षद कल्पेश शर्मा के सम्मान में आज वार्डवासियों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित