मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत

सेवा यात्रियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों ने दर्ज कराई सहभागिता


देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत काशी से वडनगर से वाराणसी
एक यात्रा सेवा के नाम मनावर नगर में दोनों यात्रा का जल, जन सेवा संकल्प कलश एवं बाइक यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र में आत्मीय स्वागत किया गया
गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा की सेमल्दा फाटे पर यात्रा विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में अगवानी की इस अवसर पर बाइक यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।

 यात्रा के मनावर नगर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि गांधी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों एवं नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने धन्यवाद की दीवार पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

प्रातःकाल भगवान बंकनाथ महादेव के दर्शन पूजन कर दीप प्रज्वलित कर यात्रा आगे की ओर प्रस्थान की। भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बाइक यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुरमा सोलंकी, भाजपा कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, पिंकी वान्केल,
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, लालसिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सोहन सोलकी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री मयूर पाटीदार दिलीप कुमरावत, नितिन मंडवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध