मांझी समाज ने फिर उठाई हुंकार, कर्मचारियों के संरक्षण और लंबित मामलों की समीक्षा की मांग
भितरवार। मांझी समाज नगर भितरवार ने समाज के कर्मचारियों के संरक्षण और लंबित मामलों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 15 मई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा मांझी समाज के कर्मचारियों के संरक्षण को लेकर की गई घोषणा पर तत्काल आदेश जारी करने की मांग की गई।
समाज का कहना है कि कर्मचारियों को विभिन्न जांच, विभागीय जांच और लंबित मामलों के चलते मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आपराधिक प्रकरणों की शासन स्तर पर समीक्षा कर कार्रवाई वापस लेने, मांझी समाज की उपजातियों को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाने सहित चार प्रमुख मांगें रखी गईं।






