पक्के तालाब पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

स्टील गंज तालाब के नीचे की दुकानों के आगे बने चबूतरा को नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा
बहराइच: पक्के तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर एक्शन में प्रशासन, अवैध निर्माणों पर चला नगर पालिका का बुलडोजर
बहराइच। शहर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व वाले पक्के तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को पक्के तालाब क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए नगर पालिका का बुलडोजर चला, जिससे हड़कंप मच गया।

सौंदर्यीकरण की योजना को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के उद्देश्य से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रमिता सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्य में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को ढहाने के निर्देश दिए।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर कोतवाली पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहा और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया।

पक्के तालाब को नया और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए सौंदर्यीकरण का काम जोर-शोर से शुरू हो चुका है।

तालाब की भूमि और आसपास के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया।

ईओ प्रमिता सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने कार्य की गुणवत्ता और गति पर सीधी नज़र बनाए रखी।

नगर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी से शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी रही और कार्रवाई बिना किसी बड़े विरोध के संपन्न हुई।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को सुंदर बनाना प्राथमिकता है, और इस कार्य में किसी प्रकार काअवैध कब्जा बर्दाश्तनहीं किया जाएगा

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध