नरवर में बंजारी माता मार्ग बदहाल, कीचड़ में फंसे नागरिक

नरवर में पुराना बंजारी माता मार्ग बदहाल, कीचड़ में निकलने को मजबूर नागरिक
वार्ड क्रमांक 01 की सड़क पर जलभराव और कीचड़ से बढ़ी परेशानी, जिम्मेदारों से सुधार की मांग

नरवर। नगर के वार्ड क्रमांक 01 में स्थित पुराना बंजारी माता मार्ग इन दिनों बदहाली की स्थिति से गुजर रहा है। बारिश के बाद मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसके चलते स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को मजबूरी में कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने के साथ ही मिट्टी और गंदगी के कारण सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई है। पैदल चलने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है, वही मार्ग बिल्कुल बंद हो गया है दोनो तरफ बड़ी बड़ी झाड़िया उग आई है
पुराना बंजारी माता मार्ग स्थानीय लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। वार्ड के रहवासियों सहित इस मार्ग से आने-जाने वाले अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासी नगर परिषद को आवेदन भी दे चुके है इसके बाबजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया है कीचड़ के कारण लोगों के कपड़े और जूते खराब हो रहे हैं तथा बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को रास्ते से निकलने में विशेष दिक्कत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग की स्थिति हर बार खराब हो जाती है। यदि सड़क की उचित मरम्मत, जल निकासी और आवश्यक निर्माण कार्य समय पर कराया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
वर्जन- आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे -= प्रवीण कुमार नरवरिया सीएमओ

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध