झांसी में युवती की मौत से सनसनी, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र से युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धमकी के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मामला गुरसराय थाना क्षेत्र के इंदी गांव का है। परिजनों के मुताबिक, युवती अपने बाड़ा मैं किसी काम से गई थी। आरोप है कि वहां छह युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया।
परिजनों का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोपहर 12:00उसे गुरसराय की निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ठीक हो गई थी इसके बाद घर चली गई रात में हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट





