इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एक युवक और युवती हैं। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और पैसे की जरूरत के चलते उन्होंने चैन स्नैचिंग की प्लानिंग की और वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

दरअसल मामला 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब 6 बजकर 32 मिनट पर घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक-युवती पहुंचे और पीछे बैठे आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में गीता देवी को दोबारा निशाना बनाया गया।लगातार हुई वारदातों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने विक्की नायक और तरूणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी स्कूटी से सुबह के समय घूमते थे और पैदल टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा मौका मिलते ही चैन झपटकर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Posts

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा भितरवार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब अवैध शराब और…

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

झांसी में युवती की मौत से सनसनी, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र से युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

अनुराधा सिंह बनीं भरतपुर मेयर, BJP ने मनाया जश्न

अनुराधा सिंह बनीं भरतपुर मेयर, BJP ने मनाया जश्न

पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लॉट कब्जे का आरोप

पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लॉट कब्जे का आरोप

बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह

बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह