अनुुराधा सिंह के मेयर बनने पर भाजपाइयों ने जबरदस्त आतिशबाजी कर मनाया जश्न
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अनुराधा सिंह के निर्विरोध भरतपुर का मेयर निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी खेमे में खुशी की लहर दौड़ी । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भरतपुर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आतिशबाजी कर जश्न मनाया । एक दूसरे को गले लगा कर एव मिठाई खिलाकर बधाई दी।
खुशी का इजहार करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने कहा की निगम चुनाव की जीत आमजन की जीत है भाजपा के विकास कार्यों के प्रति जनता का विश्वास है और विश्वास पर जनता ने भाजपा का बोर्ड बनाया है।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता ने कहा की एक सामान्य से कार्यकर्ता अनुराधा सिंह को भरतपुर के मेयर पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी में सभी के रास्ते खुले हुए हैं कोई भी छोटा सा कार्यकर्ता किसी भी पद पर कभी भी पहुंच सकता है ।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर नजर रखता है और उनकी मेहनत का तोहफा अवश्य देता है अनुराधा सिंह का मेयर बना इसी बात का परिणाम है।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पचौरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रो. जग्गो सिंह, दीपेंद्र गणेशिया, उत्तम शर्मा ,नेता राम जाटव, उमेश पाराशर, दिनेश भातरा ,आशीष खंडेलवाल ,सौरभ शर्मा,,राहुल चौधरी, कुलदीप पोसवाल, पंकज शर्मा ,बीके मित्तल, विष्णु दत्त शर्मा,जूली सैनी, सी पी शर्मा, चिराग चौधरी ,अजय चतुर्वेदी ,मनीष पहलवान, जय किशन दीक्षित , गौरव चरौरा कपिलखोखर, ,अभय गुर्जर सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





