पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लाट पर कब्जे का भी लगाया आरोप
लोकेशन~ देवास मध्य प्रदेश
देवास ~बायपास स्थित याराना ढाबे के पास पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में फिरोज घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक ने विवाद के पीछे प्लाट पर कब्जे का मामला भी जुड़ा होने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।





