बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह

बहराइच में उमड़ा ऐतिहासिक महिला जन समूह, पहली बार सपा के महिला जन संवाद में दिखी महिलाओं की ऐसी बड़ी भागीदारी

विनायक रिसॉर्ट में हजारों की संख्या में पहुंचीं महिलाएं, PDA और सामाजिक न्याय का गूंजा संदेश

सीमा राजभर ने कहा—महिलाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय अधूरा; प्रीती मिश्रा बोलीं—महिलाओं की आवाज को निर्णय प्रक्रिया तक पहुंचाना हमारा संकल्प

बहराइच, समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में आयोजित महिला जन संवाद में अभूतपूर्व महिला भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से आयोजन ने ऐतिहासिक महिला जन समूह का रूप ले लिया।

महिलाओं की बड़ी मौजूदगी के बीच महिला सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर व्यापक संवाद हुआ। कार्यक्रम में PDA—पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक—के सामाजिक न्याय के संदेश पर भी वक्ताओं ने जोर दिया।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर रहीं। कार्यक्रम का आयोजन महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रीती मिश्रा पत्नी इं जय प्रकाश मिश्र “जे.पी” ने किया, जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट राम हर्ष यादव ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बंशी धर बौद्ध एवं पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मिकी रहे। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक के. के. ओझा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनु देवी एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव शाहिस्ता परवीन मौजूद रहे। मंच संचालन युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश मौर्य शैलू ने के किया।

मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी इस बात का संदेश है कि महिलाएं अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा महिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

सपा नेता इं जय प्रकाश मिश्र “जे.पी” ने कहा कि महिला जन संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज को सुनने और उसे व्यापक सामाजिक एवं लोकतांत्रिक विमर्श तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के सवालों को आगे बढ़ाने के लिए संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा।

अध्यक्षीय संबोधन में एडवोकेट राम हर्ष यादव ने कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी समाजवादी पार्टी के संगठन के लिए महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक अवसर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और महिला सुरक्षा, महंगाई, रोजगार तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता राजभर, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव, रेखा राव, ललिता हरेंद्र, दीपिका पाल, सविता विश्वकर्मा, अनुराधा वर्मा, मंजू चौधरी, संत कुमार पासी, आनंद प्रकाश यादव, अभिषेक यादव, मेराज खां, नंदेश्वर यादव, मयंक मिश्रा, रशीद अहमद विधानसभा सचिव नानपारा, विकास चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

समापन पर आयोजक महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रीती मिश्रा ने सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं, उपस्थित महिलाओं तथा पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध