टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री राहुल कटारे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों से पूँछताँछ के दौरान उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तथा मोटरसाइकिलों को काटने एवं खोलने में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई।
बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 3.90 लाख है। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों में से मोटरसाइकिलें थाना कोतवाली टीकमगढ़ के प्रकरणों से संबंधित पाई गईं। इसके अतिरिक्त टीकमगढ़ जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के साथ-साथ झांसी एवं महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिलें भी आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अमन खान पिता समद खान उम्र 23 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ
धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल उम्र 19 साल बीडी कोलोनी टीकमगढ
जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल बंशकार उम्र 22 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ
साहिल साहू पिता रामदीन साहू उम्र 19 साल निवासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ
दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम कुशवाहा उम्र 19 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली
हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मन प्रजापति उम्र 19 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ थाना कोतवाल एक विधि विरुद्ध बालकसंतोष पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 35 साल निबासी रोरईया मोहल्ला टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ (कबाङ खरीददार )
- UP 93 AV 2926 – HF Deluxe
- MP 16 MQ 4536 – TVS Sport
- MP 36 MB 6815 – Hero Splendor
- UP 94 AH 4911 – Bajaj Pulsar
- UP 95 K 0785 – TVS Apache
- MP 15 NE 4662 – Black Pulsar
- MP 36 MN 3602
- UP 93 BJ 1565
- MP 36 MN 8067 – HF Deluxe
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक,. सतीशचन्द्र त्रिपाठी,सहायक उपनिरक्षक राहत खान, 20 मनोज नायक,30 गौरीशंकर, 117 नरेन्द्र लोधी,. 02 रतिराम अहिरवार, 162 अरविन्द,प्रधान आरक्षक 434 संजीव यादव, प्रधान आरक्षक. 178 गजाधर, प्रधान आरक्षक 98 धर्मदास अहिरवार, आरक्षक 19 अर्जुन सिंह तोमर, आरक्षक. 534 रजित दांगी, आरक्षक 623 कमल, आरक्षक 326 संजय, आरक्षक 586 रवि विमल, आरक्षक 721 सूरज, आरक्षक. 805 रूपसिंह, आरक्षक 767 जितेन्द्र एवं आरक्षक चालक 66 दीपचन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






