लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे के सर्विस लेन पर लहंगपुर बाजार में सोमवार शाम गैस सिलेंडर लदी टोटो की टक्कर से बाइक सवार 11 वर्षीया किशोरी का दाहिना पैर टूट गया। सूचना मिलने पर लहंगपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए एंबुलेंस सेवा 1033 से किशोरी को अस्पताल भेजवाया। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत बामी फटहवा गांव निवासी अवधेश अपनी 11 वर्षीया पुत्री सुनेहा का इलाज कराने पटेल नगर गए थे। दवा करा कर वापस लौटते समय वंदना स्टूडियो के सामने सर्विस लेनपर भीड़ देखकर बाइक किनारे खड़ी कर बाइक पर बैठे थे कि लहंगपुर से मिर्जापुर की ओर गैस सिलेंडर लदी जा रही टोटो ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सुनेहा का दाहिना पैर टूट गया। टोटो चालक टोटो सहित लहंगपुर चौकी पर खड़ा कर दिया। वही सुनेहा के परिजन इलाज करने के लिए एंबुलेंस सेवा 1033 से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर गए। सूचना मिलने पर लहंगपुर चौकी इंचार्ज गुरु प्रसाद सिंह मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।






