नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️

कटनी। जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 75 पाव अवैध देशी प्लेन शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब ₹7,500 बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2026 को बहोरीबंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिमरापटी नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब लेकर बिक्री करने के लिए बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां एक युवक प्लास्टिक की बोरी लेकर बैठा मिला।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम आशिक उर्फ आकाश कुशवाहा पिता बल्लू कुशवाहा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कौड़िया, थाना स्लीमनाबाद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली तो उसमें 75 पाव देशी प्लेन शराब मिली।
शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Related Posts

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत निवार पुलिस को…

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

कटनी। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार