उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण

मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी के वीर शहीदों की शहादत को शत शत नमन, श्रद्धांजलि सभा में दीप प्रज्वलित कर अर्पित की पुष्पांजली

मुरैना/अंबाह
18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के वीर सपूतों की शहादत को स्मरण करते हुए शुक्रवार को अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के पोरसा चौराहा स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में उपस्थित सेवकों, राष्ट्रभक्तों एवं बेटियों ने अमर शहीदों के चित्रों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीर बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में वीर शहीदों की शौर्यगाथाओं का स्मरण करते हुए हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि उरी हमले में आतंकियों की कायराना कार्रवाई का सामना करते हुए वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र इन अमर बलिदानियों की शहादत को सदैव सम्मान और गर्व के साथ स्मरण करता रहेगा।
सभा के अंत में उपस्थित अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के पदाधिकारी व सेवक , करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य , मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की महात्मा लोचन दास वार्ड प्रस्फूटन समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं बच्चियों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए जय घोष से कार्यालय के वातावरण को गुंजायमान रखा ओर – वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान , जय हिंद , भारत माता की जय के जयघोष लगाते रहे।

Related Posts

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी से खुला वाहन चोरी का राज भितरवार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार