VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी

विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा श्री राम पटीका पेहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस के मौके पर डबरा जिला इकाई द्वारा धूमधाम से एवं संतों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दूध_खो धाम के महंत श्री 1008 गणेशदास जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ,कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान तथा विभाग मंत्री रामनारायण राठौर, विभाग मंत्री संतोष सराठे की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछोर समाजसेवी राजेश पण्डा ने की,​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्वेता नीखरा,जिला मंत्री विक्रम पाल,समाज सेवी कपिल खटीक ,समाजसेवी आशीष खुरासानी मंचासीन रहे।​कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इसके पश्चात आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी ओजस्वी रचनाओं और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं के माध्यम से समां बांध दिया। ​मुख्य वक्ता एवं अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के ध्येय, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज में समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम उपरांत सभी ने वात्सल्य भोज कराया गया।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी से खुला वाहन चोरी का राज भितरवार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार