CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी से खुला वाहन चोरी का राज

भितरवार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई।

भितरवार थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध के दिखाई देने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और शिवराज तोमर (23), निवासी मगरौनी, थाना नरवर, जिला शिवपुरी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की। उसकी निशानदेही पर हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक MP07-NN-1883 उसके घर से बरामद कर ली गई।

कार्रवाई एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन, एसडीओपी गगन हनवत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बलवीर मवई की टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार