पवित्र देविका में स्वच्छता अभियान का आयोजन
राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पवित्र देविका और इसके घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य पवित्र देविका को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान देविका घाटों की सफाई कर विमल कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की है की वह पवित्र देविका को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोंग करे।





