मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में गूंजा सेवा-संकल्प का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बस स्टैंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला द्वारा मनावर नगर के बस स्टैंड परिसर में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर प्रज्वलित यह दीपक विकसित भारत के संकल्प, 25 वर्षों की सेवा के सम्मान तथा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के बीच और अधिक मजबूत करना है
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय सहित ग्रामीण जिले के 21 मंडलों के सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। मनावर बस स्टैंड परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र रही तथा हजारों दीपकों से परिसर को रोशन किया गया। दीपों से जगमगाए बस स्टैंड परिसर में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश प्रभावी रूप से दिखाई दिया
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस के अवसर पर कुक्षी, मनावर, गंधवानी ,धर्मपुरी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित की
कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, आजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार , जिला कार्यकारिणी सदस्य पिंकी वास्केल, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, कार्यक्रम प्रभारी सचिन पाण्डे, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकम दादा जटपुरिया, समरमल जैन, कैलाश राठौड़ सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आलेख नौलखा ने किया तथा आभार कार्यक्रम संयोजक सचिन पांडे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सेवा, समर्पण एवं संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने मनावर में सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प की ज्योति को प्रज्वलित किया।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार