नकब लगाकर आंगनवाड़ी सहायिका के घर चोरी
नगदी-जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार
फतेहपुर यूपी के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पहुर गांव में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने आंगनवाड़ी सहायिका उमा देवी पत्नी स्व0 रामकिशोर के घर के पीछे की दीवार में नकब लगाया और घर के अंदर दाखिल होकर नगदी व जेवरात समेत हजारों रुपये कीमती संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
बताया गया है कि सुबह जब परिजनों की नजर घर के अंदर पड़ रही रोशनी पर गई। पीछे की ओर जाकर देखा तो दीवार में नकब लगा था। घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए तब जाकर।चोरी की जानकारी हुई।घटना की सूचना मिलते ही उमा देवी के भतीजे अजीत सिंह ने पुलिस तथा आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया । पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
इस वारदात ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही चोरी गई संपत्ति की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट पता चल सकेगा। बिंदकी से नीलकमल की रिपोर्ट ।






