पलेरा में जनसंवाद शिविर, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

पलेरा नगर में जन-विश्वास अभियान के तहत जनसंवाद शिविर

कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई आवेदनों का मौके पर किया निराकरण


टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद सभागार पलेरा में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों और नगरवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कलेक्टर ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। शिविर के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे लोगों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया।
जनसंवाद शिविर में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, जनपद अध्यक्ष शिल्पी खटीक सहित जिले एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से रमेश शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Posts

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

संदीप मौर्य✍️ कटनी। नरवाई जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रतिबंधात्मक आदेश की अनदेखी कर बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट…

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त