कोतमा-केशवाही रोड पर भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की हालत गंभीरकोतमा। कोतमा हाईवे अंतर्गत केशवाही रोड पर बीती रात वही हुआ जिसका अंदेशा लंबे समय से जताया जा रहा था। सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े एक भारी ट्रक के कारण एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो इस वक्त अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।अवैध पार्किंग बनी ‘मौत का कुआं’स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से कई बार प्रशासन और पुलिस का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा गया था। चेतावनी दी गई थी कि हाईवे और मुख्य सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जा रहे ये भारी वाहन किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा आखिरकार एक और मासूम को भुगतना पड़ा।जनता में आक्रोश: आखिर कब जागेगा प्रशासन?इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस और यातायात विभाग की अनदेखी के कारण ट्रक चालक बेखौफ होकर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे रात के वक्त विजिबिलिटी कम होने पर दुर्घटनाएं होती हैं।






