रेलवे ट्रैक पर पलटी बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, टला बड़ा हादसा

रेलवे ट्रैक पर बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात लकड़ी के बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई। हादसे के बाद रेल पटरी पर बड़ी मात्रा में बुरादा फैल गया। हालांकि, समय रहते ट्रैक साफ होने से रेल यातायात प्रभावित होने से बच गया।
मामला बालामऊ-कानपुर रेलमार्ग पर मेथिटिकुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली आसीवन क्षेत्र से लकड़ी का बुरादा लेकर मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री जा रही थी। इसी दौरान ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई।हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर बुरादा फैलने से रेल यातायात बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही श्रमिकों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने के साथ ही रेलवे ट्रैक पर बिखरे बुरादे को भी साफ किया गया।समय रहते ट्रैक साफ होने से रेल यातायात प्रभावित होने से बच गया। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार