ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।*
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे युवक का ई-रिक्शा अचानक नियंत्रित होकर पलट गया था, जिसे स्थानीय राहगीरों ने सीधा कराया।इसके कुछ ही देर बाद युवक मंदिर के सामने पेड़ के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।





