चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप ।
वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 6 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।वहीं इस मारपीट में घायल पीड़ित ई-रिक्शा चालक लेखराज निषाद की मां मुन्नी देवी निषाद ने बताया कि नाविक जबरन सवारियों को रिक्शे से उतारकर नाव में बैठा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। मुन्नी देवी के अनुसार विवाद शांत कराने की कोशिश में वह खुद भी घायल हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंचे प्रांशु ठाकुर नामक युवक पर भी नाविकों ने पीछे से सुआ (नुकीला हथियार) मार दिया, वहीं कुछ लोगों द्वारा इसको जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है जबकि हकीकत कुछ और ही है।पीड़िता का कहना है कि अब नाविक उनके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।पुलिस द्वारा मामले में एकपक्षीय कार्यवाही की है, जबकि उनके बेटे एवं अन्य लोग भी इस हमले घायल हुए हैं।





