कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर अनुशासन, दक्षता एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

 पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा आज दिनांक 18.09.2026 पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण कर उपस्थित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़, पीटी एवं टोलीवार ड्रिल कराकर उनकी शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन का परीक्षण किया गया।

          परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, डॉग स्क्वैड तथा पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने डॉग स्क्वैड की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर में स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित