बस्तर में सेवा संकल्प अभियान शुरू, दीपों से जगमगाए प्रमुख स्थल

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: बस्तर में सेवा संकल्प अभियान शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में गुरुवार से महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित इस अभियान के तहत पूरे माह जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर नागरिकों को सेवा और मानवीय संवेदना के कार्यों से जोड़ना है। पहले दिन जिले में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कलेक्टोरेट परिसर सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों और कार्यस्थलों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए।

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी अपने घरों में दीये जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अमर वाटिका, शहीद स्मारक, नेतानार स्थित अमर शहीद गुंडाधूर की प्रतिमा और झीरम शहादत स्थल सहित जिले के प्रमुख स्थलों पर दीये जलाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। दीयों की रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठे।

प्रशासन पूरे माह स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण और लाभार्थी सम्मेलन जैसी विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण की योजनाओं को गति देकर इसे व्यापक अभियान का रूप देगा।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित