हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का
महू-नीमच हाईवे पर तिरपाल काटकर ट्रकों से लहसुन और सरसों की चोरी करने वाले गिरोह का नामली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों से हाईवे पर ट्रकों की रेकी करते थे। स्पीड ब्रेकर और घाटी में धीमे होने वाले ट्रकों को निशाना बनाकर रस्सी के सहारे ट्रक के ऊपर चढ़ते और तिरपाल काटकर कृषि उपज नीचे गिरा देते थे। बाद में साथी मोटरसाइकिलों से सामान समेटकर ले जाते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने करीब 20-25 दिन पहले एक ट्रक से 14 कट्टे लहसुन और करीब 4 दिन पहले दूसरे ट्रक से 13 कट्टे सरसों चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की कृषि उपज बरामद की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब, देशी पिस्टलनुमा कट्टा व 2 जिंदा कारतूस, 14 कट्टे लहसुन, 13 कट्टे सरसों और 4 बिना नंबर की गाड़ियां जप्त की है






