‘विकसित भारत जन सेवा अभियान -2026’
किशोर सागर तालाब पर हुआ आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा हुए दीपदान कार्यक्रम में शामिल
कोटा, 17 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान में गुरुवार को जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में किशोर सागर तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा, जन प्रतिनिधि श्री राकेश जैन, श्री छगन माहुर, संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त श्री ओम प्रकाश मेहरा, नगर निगम उपायुक्त एवं प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, जिला परिषद के सीईओ श्री कमल कुमार मीणा सहित अन्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिया जलाया।
किशोर सागर तालाब में हुआ दीपदान
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विधायक श्री संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन सहित अन्य अतिथियों ने किशोर सागर तालाब में दीपदान भी किया। इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी दीपदान किया।
लोगों ने घरों में जलाए दीये
विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभान्वितों के घरों एवं प्रमुख स्थानों पर शाम को दिए प्रज्वलित किए गए।






